क्या आप जानते है की UTR Full Form क्या होती है? या UTR क्या होता है या फिर UTR की Full Form हिंदी में क्या होती है। अगर नहीं, तो आप बिलकुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल में आपको UTR के बारे में तमाम जानकारी मिलेगी।
इस आर्टिकल में मैं आपको बतऊँगा की UTR की Full Form क्या होती है? UTR क्या होता है? इसके साथ UTR की Full Form हिंदी में क्या होती है? इसके अलावा हम UTR के FAQ’s के बारे में भी बात करेंगे। जिससे आप यूटीआर के बारे में और अच्छी तरह समझ जाओ।
UTR Full Form क्या होती है?
UTR की Full Form “Unique Transaction Reference” होती है। यूटीआर नंबर एक अद्वितीय संदर्भ कोड है जो भारत में प्रत्येक ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है।
UTR Full Form In Hindi
UTR की Full Form हिंदी में “अद्वितीय लेन-देन संदर्भ” होती है।
UTR क्या होता है?
UTR वर्णो की एक अनोखी संख्या है जो किसी भी फंड ट्रांसफर को मान्यता देने के लिए बनाई गई है और यह बैंक द्वारा बनाई गई है जो ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है। इसका उपयोग भारत में किसी विशेष लेनदेन की पहचान करने के लिए किया जाता है।
आपके बैंक स्टेटमेंट में आपको UTR Number मिल जाएगा, जिसे ट्रांजेक्शन डिटेल्स के तहत Ref no कहा जाता है। यह कुछ इस तरह XXXXAYYDDD777777 हो सकता है। यह एनईएफटी लेनदेन का यूटीआर नंबर है।
NEFT में UTR नंबर कैसा होता है?
एनईएफटी भुगतान प्रणाली का उपयोग करके की गई लेनदेन में कुछ इस तरह का XXXXAYYDDD999999 UTR नंबर होता है।
पहले 4 अंक XXXX – यह शुरूआती चार वर्ण XXXX बैंक कोड के लिए होते है जैसे एसबीआई बैंक का कोड SBIN है।
अगला 1 अंक A – यह लेनदेन में इस्तेमाल हुए सर्वर को दर्शाता है। A कोड सिस्टम पहचानकर्ता को संदर्भित करता है।
अगला 2 अंक YY – यह दो अंक वर्ष के आखिरी दो अंको के लिए होते है जैसे 2020 में से 20 यहाँ लिखा जाएगा।
अगला 3 अंक DDD – यह जूलियन तिथि के लिए है जैसे कि 1 सितम्बर को 091 लिखा जाएगा।
अंतिम 6 अंक – यह 6 अंकों की अनुक्रम संख्या है।
NEFT Full Form क्या होती है? NEFT क्या होता है?
RTGS में UTR नंबर कैसा होता है?
आरटीजीएस भुगतान प्रणाली का उपयोग करके की गई लेन देन में कुछ इस तरह का HDFCR820200709599036XX UTR नंबर होता है।
पहले 4 अंक XXXX – यह शुरूआती चार वर्ण XXXX बैंक कोड के लिए होते है जैसे एचडीएफसी बैंक का कोड HDFC है।
अगला 1 अंक R – यह R अंक RTGS को दर्शाता है की यह लेनदेन आरटीजीएस प्रणाली का उपयोग करके की गई है।
अगला 1 अंक – यह अंक ट्रांसक्शन के चैनल को दर्शाता है की लेनदेन कैसे की गई है जैसे 1 अंक इंटरनेट बैंकिंग के लिए, 3 ट्रेजरी के लिए, 4 एटीएम के लिए और 5 मोबाइल के लिए इस्तेमाल होता है।
अगला 4 अंक – यह 4 अंक YYYY वर्ष को दर्शाता है जैसे 2020
अगला 2 अंक – यह 2 अंक MM महीने को दर्शाता है जैसे 09
अगला 2 अंक – यह 2 अंक DD दिन को दर्शाते है जैसे 01
अंतिम 8 अंक – यह 8 अंको की अनुक्रम संख्या होती है।
RTGS Full Form क्या होती है? RTGS क्या होता है?
UTR नंबर की NEFT और RTGS भुगतान प्रणाली में क्या भूमिका है?
यूटीआर नंबर वित्तीय लेनदेन पर नजर रखने में मदद करता है। इसका उपयोग आपके धन के हस्तांतरण को ट्रैक करने के लिए भी किया जा सकता है।
भारत में, यूटीआर नंबर एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा ट्रांसफर करते समय उत्पन्न होता है। बैंक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के दो तरीके हैं। एक तरीका एनईएफटी है, और दूसरा आरटीजीएस है।
NEFT लेनदेन को जत्थो में संसाधित किया जाता है, इसलिए स्थानांतरण तत्काल नहीं है जबकि RTGS के माध्यम से लाभार्थी के खाते में धनराशि जमा करने में 2 घंटे से अधिक का समय नहीं लगता है। हालांकि यह सबसे तेज़ तरीका नहीं है लेकिन इसका इस्तेमाल केवल तभी किया जाता है जब लेनदेन की राशि 2 लाख रुपये से अधिक हो।
UTR के FAQ’s
UTR नंबर क्या है?
यूटीआर नंबर को विशिष्ट लेनदेन संदर्भ संख्या के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग NEFT और RTGS लेनदेन के लिए किया जाता है। प्रत्येक लेनदेन के लिए, बैंक एक यूटीआर नंबर प्रदान करता है, जिसका उपयोग आप भविष्य में लेनदेन से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कर सकते हैं।
UTR नंबर कितने अंकों का होता है?
आरबीआई के अनुसार यूटीआर नंबर 16 संख्या लंबी होती है, और आरटीजीएस में यह 22 संख्या की होती हैं
UTR नंबर कैसे खोजे?
UTR नंबर बैंक स्टेटमेंट पर आपके ट्रांजेक्शन डिटेल्स के Ref No के नीचे पाया जाता है। इसके लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से डिटेल्ड अकाउंट स्टेटमेंट निकाल सकते है। इसके अलावा आप यूटीआर नंबर ट्रांसक्शन होने के बाद अपने ईमेल एड्रेस पर भी प्राप्त कर सकते है।
UTR नंबर का इस्तेमाल कब किया जाता है?
यदि भेजने वाले ने पैसा भेज दिया हो और पैसे उसके खाते से कट गए हो और फिर भी प्राप्तकर्ता को पैसा प्राप्त न हुआ हो। तब ऐसी स्थिति में यूटीआर नंबर का उपयोग भुगतान का पता लगाने के लिए किया जाता है।
मुझे UTR नंबर की आवश्यकता क्यों है और इसका उद्देश्य क्या है?
UTR नंबर का मुख्य उद्देश्य वित्तीय लेनदेन की पहचान करना और निगरानी करना है। UTR नंबर का उपयोग आपके फंड ट्रांसफर को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है यदि वे अटक गए हैं, या सामान्य से अधिक समय ले रहे हैं, या आप लेनदेन के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो इन सब के लिए यूटीआर नंबर का ही इस्तेमाल होता है।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल UTR की Full Form क्या होती है अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। और अगर आपका UTR से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
क्या बैंक में पैसा सुरक्षित है
Utr n.ambar dikhai de rha lekin pesa SBI utr namb ..likha he pesa khathta see at gya Kiya pesa fir account me aayega
Iske liye aap sbi ke customer care se contact kare
प्राप्त करता को utr नंबर की जरूरत है क्या?और neft करने के बाद कितनी देर में पैसा जमा होगा? RTGS करने के बाद कितनी देर में जमा होते हैं?