क्या आप भी जानना चाहते है की स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट कैसे खोले? तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की कैसे स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट खोले।
इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा की कैसे स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट खोले। अगर आप भी यह जानना चाहते है तो इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहे।
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट खोले।
सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में Standard Chartered Bank लिखकर सर्च करना है और फिर स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद आपको Our Products पर जाना है और फिर AXCESSPLUS ACCOUNT पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको APPLY NOW पर क्लिक करना है।
अब Basic Information में आपको अपना पूरा नाम लिखना है। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालना है और फिर अपनी ईमेल आईडी डालनी है। इसके अलावा अगर आप पहले से ही स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक के ग्राहक है तो आपको existing Standard Chartered Bank Client के ऑप्शन को yes करना है नहीं तो इसे ऐसे ही छोड़ देना है और फिर Ok, next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना है और फिर OK, NEXT पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको Aadhaar declarations के लिए सहमति (Consent) देना है।
इसके बाद आपके आधार को वेरीफाई करने के लिए आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको वह ओटीपी यहाँ पर डालना है और फिर OK, NEXT पर क्लिक करना है।
अब यह आपके आधार कार्ड से आपकी डिटेल निकाल लेगा। आपको बस टाइटल सेलेक्ट करना है और बाकी सब छोड़ देना है।
अब आपको अपना पैन नंबर डालना है। इसके बाद work type में आपको अपना काम बताना है की आप नौकरी करते है या आपका खुद का व्यवसाय है। इसके बाद आपको अपनी होम ब्रांच को सेलेक्ट करना है जो भी आपके घर के नज़दीक हो आप उसे सेलेक्ट कर सकते है और फिर Ok, next पर क्लिक करना है।
इसके बाद Additional Information में आपको अपना marital status बताना है की आप कुंवारे है या शादी शुदा है। इसके बाद country of birth में आपको जन्म का देश सेलेक्ट करना है। Place of birth में भी आपको अपना जन्म स्थान बताना है। इसके बाद आपको अपने पिता का पूरा नाम लिखना है और फिर अपनी माता का पूरा नाम लिखना है।
इसके बाद Employment Details के सेक्शन में company name में आपको अपनी कंपनी का नाम बताना है। इसके बाद company type में आपको बताना है की आपकी कंपनी प्राइवेट है या सरकारी है। इसके बाद nature of business में आपको अपने व्यवसाय के बारे में बताना है और फिर अपनी industy को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद position में आपको अपना कंपनी में पद बताना है। इसके बाद occupation में आपको अपना व्यवसाय बताना है। इसके बाद annual declared income में आपको अपनी कंपनी की वार्षिक घोषित आय बतानी है। इन सब को भरने के बाद आपको Ok, next पर क्लिक करना है।
अब आपको Mailing Address में तीन ऑप्शन मिलेंगे। अगर आपके आधार कार्ड का एड्रेस परमानेंट एड्रेस है तो फिर आपको permanent पर क्लिक करना है। नहीं तो आपको अपना permanent एड्रेस डालना होगा।
इसके बाद आपको अपना ऑफिस एड्रेस डालना है। पहले देश फिर राज्य और फिर शहर सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना पिनकोड डालना है। इसके बाद आपको अपना पूरा एड्रेस डालना है और फिर Ok, next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हे आपको yes या no करके जवाब देना है।
Are you a US citizen? अगर आप अमेरिका के नागरिक है तो आपको yes पर क्लिक करना है नहीं तो no कर देना है।
Are you a US resident? अगर आप अमेरिका के निवासी है तो फिर आपको yes पर क्लिक करना है नहीं तो no कर देना है।
Do you hold a US permanent resident card (Green Card)? अगर आपके पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड है तो आपको yes पर क्लिक करना है नहीं तो इसे भी no कर देना है।
Are you a tax resident of india? अगर आप भारत में कर निवासी है तो आपको yes पर क्लिक करना है नहीं तो no कर देना है।
Are you a tax resident of any other country? क्या आप किसी अन्य देश के कर निवासी हैं तो आपको yes पर क्लिक करना है नहीं तो no कर देना है।
इसके बाद आपको Ok, next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको purpose of account opening में savings पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर आप अपने अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना चाहते है तो आपको yes पर क्लिक करना है और नॉमिनी ऐड करना है।
नॉमिनी ऐड करने के लिए सबसे पहले आपको नॉमिनी का पूरा नाम, जन्मतिथि और फिर नॉमिनी के साथ अपना रिश्ता बताना है। अगर आप अभी नॉमिनी ऐड करना नहीं चाहते है तो आपको no पर क्लिक करना है।
अगर आपको चेकबुक चाहिए तो आपको इस ऑप्शन को टिक करना है। इसके बाद आपको डेबिट कार्ड टाइप सेलेक्ट करना है आप जो भी डेबिट कार्ड लेना चाहते है आप वह ले सकते है। इसके बाद आप अपने डेबिट कार्ड पर जो नाम चाहते है वह आपको लिखना है।
इसके अलाव अगर आप कोई और भी सर्विस लेना चाहते है तो आपको वह भी ले सकते है। इसके लिए आपको +प्लस के आइकॉन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Ok, next पर क्लिक करना है।
इसके बाद preference में आपसे पूछा जाएगा की स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक आपसे किस तरह कांटेक्ट करे। आपको निचे तीन ऑप्शन मिलेंगे। आप इनमे से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते है या फिर तीनो को चुन सकते है। इसके बाद आपको Ok, next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके द्वारा डॉक्यूमेंट में दी गई सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। अब आपको इन्हे एक बार चेक करना है और फिर निचे दी गई तीनो टर्म एंड कंडीशन को accept करना है।
इसके बाद आपको निचे आना है और फिर अपना डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करना है। इसके लिए आपको एक सफ़ेद कागज़ पर अपना सिग्नेचर करना है और फिर उसे अपलोड करना है और फिर Ok, next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक की तरफ से एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी डालना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद Thank you for your time. Your application has been successfully submitted. लिखा आ जाएगा। इसका मतलब आपकी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो चुकी है लेकिन अभी आपके अकाउंट के आगे Pending Action लिखा आ रहा है। अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने अकाउंट की वीडियो केवाईसी करनी है।
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में वीडियो केवाईसी करने के लिए आप हमारा अगला आर्टिकल पढ़ सकते है।
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में वीडियो केवाईसी करे
Standard Chartered Bank Account Opening FAQs
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट खोलने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है तो आप इस अकाउंट को खुलवा सकते है।
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट खोलने के लिए क्या क्या दस्तावेजों की जरूरत होती है?
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके पास अन्य आईडी प्रूफ जैसे वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि है तो आप उससे भी इस अकाउंट को खोल सकते है।
aXcess Plus Savings account के लिए minimum average balance की आवश्यकता क्या है?
aXcess Plus सेविंग्स अकाउंट में आपको 25000 रुपए बनाये (maintain) करने होंगे।
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। और आप समझ गए होंगे की कैसे स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में अकाउंट खोले।अगर अब भी आपको अकाउंट खोलने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत आ रही हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
Mai rbl Bank mai digital account nahi khol pa raha hu aadhar scan kar raha hu to velid nahi bata raha or mai website se open kar raha hu to invelid address bata raha hai