आर्डर चेक क्या होता है? आर्डर चेक कैसे बनता है?

प्रिय दोस्तों क्या आप जानते है कि एक आर्डर चेक क्या होता है? क्या आप इच्छुक है ये जानने के कि आर्डर चेक क्या होता है, तो दोस्तों कहीं मत जाइयेगा आपको आपके सभी आर्डर चेक से संबंधित सवालों का जवाब मिलेगा।  हमारे इस आर्टिकल में, अपनी आर्डर चेक से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को पढ़े।

चेक क्या होता है? चेक कितने प्रकार के होते है?

आर्डर चेक क्या होता है?

आर्डर चेक एक ऐसा चेक है जिससे बैंक द्वारा पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है और कैश भी करवाया जा सकता है, तथा यह खुले चेक की तरह होता है, ऑर्डर चेक द्वारा आप इसके पीछे हस्ताक्षर कर किसी व्यक्ति को प्राधिकृत बना सकते है। इसमें एक आर्डर दिया जाता है इसमें बेयरर शब्द को काट दिया जाता है। तथा यह चेक जिसके नाम पर होता है वही व्यक्ति या कंपनी इसको अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है।

आर्डर चेक कैसे बनता है?

आर्डर चेक को बनाने के लिए आपको अपनी चेक बुक से एक चेक लेना होगा और उसमें तारिख लिख कर तथा अपने हस्ताक्षर कर,अमाउंट को भरकर चेक में बेयरर की जगह बेयरर को काट कर आर्डर शब्द को लिख दिया जाता है। तथा पेयी का नाम लिख दे और आपका आर्डर चेक तैयार है, इसे अब आप किसी को भी दे सकते है।

आर्डर चेक के लाभ –

  • आर्डर चेक एक खुले चेक की तरह होता है इससे बैंक में जा कर कोई भी भुनवा सकता है, जिसे हस्ताक्षर कर प्राधिकृत किया जाता है।
  • चेक को केवल पेयी के अकाउंट में ही ट्रांसफर किया जा सकता है। ऑर्डर चेक भुगतान करने का एक सही तरीका है। 
  • इसके खोने का डर ज्यादा नहीं होता क्यूंकि कोई भी व्यक्ति ऑर्डर चेक को अपने अकाउंट में ट्रांसफर नहीं करवा सकता है केवल उसी व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर होगा जिसका नाम पेयी की जगह पर लिखा गया होगा। 

निष्कर्ष

आर्डर चेक एक भुगतान करने का तरीका है जिसके द्वारा आप व्यक्ति को भुगतान कर सकते है।  यह खुले चेक की तरह होता है, ऑर्डर चेक के द्वारा आप अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है या आप इस पर हस्ताक्षर कर किसी अन्य व्यक्ति को (authorize) प्राधिकृत कर सकते है। ऑर्डर चेक को बनाने के लिए बेयरर शब्द को काट दिया जाता है तथा बेयरर की जगह पर आर्डर लिख दिया जाता है। और यह आपका ऑर्डर चेक बन जाता है।

यह भी पढ़े

Cancelled Cheque क्या होता है? कैंसिल चेक कैसे बनाया जाता है?

क्रॉस्ड चेक क्या होता है? क्रॉस्ड चेक कैसे बनता है?

ओपन चेक क्या होता है? ओपन चेक कैसे बनता है?

सेल्फ चेक क्या होता है? सेल्फ चेक कैसे भरे?

चेक बाउंस के नए नियम क्या होते है?

बेयरर चेक क्या होता है? बेयरर चेक कैसे भरे?

पोस्ट डेटेड चेक क्या होता है? पोस्ट डेटेड चेक कैसे बनता है?

साधारण मूल्य उच्च, मूल्य और उपहार चेक क्या होते है?

Authored By Prabha Sharma
Hello, My name is Prabha Sharma and I am the author of BankMadad.com. I graduated from Delhi University and I love writing about banking and finance.

Leave a Comment