दोस्तों क्या आप भी इच्छुक है यह जानने के कि ओपन चेक यानी कि खुला चेक क्या होता है, तो दोस्तों आपके सभी सवालो के जवाब हमारे इस ब्लॉग के द्वारा आपको मिलेंगे कि ओपन चेक क्या होता है? इसके फायदे और नुकसान क्या है? यह कैसे बनता है? ओपन चेक से सम्बंधित सभी सवालो के जवाब आपको यहां मिलेंगे। तो दोस्तों यह आर्टिकल जरूर पढियेगा।
चेक क्या होता है? चेक कितने प्रकार के होते है?
ओपन चेक क्या होता है?
ओपन चेक को uncrossed चेक के नाम से भी जाना जाता है। ओपन चेक एक ऐसा चेक है जिसके द्वारा आप बैंक के काउंटर से कैश प्राप्त कर सकते है, अर्थात ओपन चेक के द्वारा आपको बैंक से तुरंत चेक देने पर कैश मिल जायेगा। और आप किसी भी बैंक में जा सकते है तथा आप ओपन चेक को भुनवाने के लिए किसी को भी भेज सकते है।
ओपन चेक एक खुला चेक होता है जिसे क्लियर करवाने के लिए आपको जयादा इंतज़ार नहीं करना होता है, आप इसे तभी कैश करवा सकते है। इस चेक पर लेफ्ट साइड कोई क्रॉस नहीं होता है यह केवल नाम और अमाउंट और हस्ताक्षर किया हुआ होता है।
ओपन चेक कितने प्रकार के होते है?
बेयरर चेक – बेयरर चेक एक ऐसा चेक होता है जिसे कोई भी व्यक्ति ले जाकर बैंक काउंटर पर कैश करवा सकता है। तथा वह बैंक काउंटर से कैश प्राप्त कर सकता है, बेयरर चेक पहले व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को दिया जाता है, और दूसरे व्यक्ति द्वारा किस भी व्यक्ति को बैंक भेज कर इस चेक को भुंवाया जा सकता है। यह एक प्रकार का ओपन चेक है।
ऑर्डर चेक – ऑर्डर चेक एक ऐसा चेक होता है जिसके द्वारा बैंक काउंटर से कैश प्राप्त किया जा सकता है, इसमें पहले व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को ऑर्डर दिया जाता है कि केवल वही व्यक्ति या कंपनी उसको कैश करवा सकती है जिसका नाम चेक पर लिखा होता है। ऑर्डर चेक भी एक प्रकार का ओपन चेक है।
ओपन चेक के लाभ क्या होते है?
कैश प्राप्त – बहुत चेक ऐसे होते है जिन्हे केवल बैंक अकाउंट में ही ट्रांसफर किया जाता है, लेकिन ओपन चेक द्वारा आपको बैंक काउंटर पर कैश प्राप्त हो जाता है यह ओपन चेक का एक बड़ा लाभ है।
समय कि बचत – ओपन चेक को बैंक में जाकर कोई भी कैश करवा सकता है, यदि आप किसी और कार्य में व्यस्त हो तो आप किसी अपने प्राधिकारी को बैंक भेज कर कैश करवा सकते है, जिससे कि आपके समय कि बचत होगी।
इसके अलावा ओपन चेक को आप किसी भी बैंक में जा कर कैश करवा सकते है इसके लिए आपको अपने बैंक कि लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। जिससे आपके समय कि बचत होती है।
जब पहला व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को चेक देता है तो दूसरा व्यक्ति अपने हस्ताक्षर कर यह चेक किसी तीसरे व्यक्ति को दे सकता है।
ओपन चेक के नुकसान के होते है?
असुरक्षित – ओपन चेक सुरक्षित चेक नहीं होते है क्योंकि ओपन चेक के द्वारा कोई भी कैश प्राप्त कर सकता है, यदि ओपन चेक कही खो गया तो कोई भी व्यक्ति इसको कैश करवा सकता है।
बोझ – ओपन चेक व्यक्ति के लिए एक बोझ कि तरह होता है, व्यक्ति को इसके खोने का डर रहता है तथा वह जल्दी से जल्दी ओपन चेक को बैंक जाकर कैश करवाता है, यदि यह चेक कही खो गया तो इससे व्यक्ति को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए यह व्यक्ति के लिए एक बोझ सा प्रतीत होता है।
ओपन चेक कैसे बनता है?
ओपन चेक बनाने के लिए आपको चेक बुक से एक चेक लेना होता है तथा उस पर डेट, पेयी का नाम, अमाउंट शब्दों में और अंकों में दोनों में लिखना होता है, तथा अपने हस्ताक्षर करने होते है चेक के आगे और पीछे दोनों साइड, अब आपका चेक तैयार है अब आप इसको दे सकते है।
उम्मीद है आपको हमारे इस आर्टिकल के द्वारा आपके ओपन चेक से सम्बंधित सभी सवालो के जवाब मिल गए होंगें। आर्टिकल पसंद आने पर अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ शेयर करे।
यह भी पढ़े
Cancelled Cheque क्या होता है? कैंसिल चेक कैसे बनाया जाता है?
क्रॉस्ड चेक क्या होता है? क्रॉस्ड चेक कैसे बनता है?
आर्डर चेक क्या होता है? आर्डर चेक कैसे बनता है?
सेल्फ चेक क्या होता है? सेल्फ चेक कैसे भरे?
बेयरर चेक क्या होता है? बेयरर चेक कैसे भरे?
चेक बाउंस के नए नियम क्या होते है?