क्या आप भी जानना चाहते है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करे। तो आप बिलकुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की कैसे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करे।
इस आर्टिकल में आपको स्टेप बाय स्टेप बताया जाएगा की कैसे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करे। अगर आप भी यह जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़े।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करे।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में प्ले स्टोर से IPPB Mobile Banking ऐप को इनस्टॉल करना है। इसके बाद आपको इसे ओपन करना है।
अब आपके सामने दो ऑप्शन आएँगे। आपको LOGIN NOW पर क्लिक करना है।
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट खोलना चाहते है तो आपको Open Your Account Now पर क्लिक करना है। इसके लिए आप हमारे पिछले आर्टिकल को पढ़ सकते है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करें
अब सबसे पहले आपको अपना अकाउंट नंबर डालना है। इसके बाद आपको अपनी कस्टमर आईडी डालनी है। यह कस्टमर आईडी आपको आपकी पासबुक पर मिल जाएगी। इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि और फिर मोबाइल नंबर डालना है और Register पर क्लिक करना है।
अब आपको अपनी 4 डिजिट की MPIN बनानी है। MPIN बनाने के बाद आपको Set MPIN पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके मोबाइल पर 4 डिजिट का एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी डालना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
अब आपको LOGIN पर क्लिक करके अपने अकाउंट में लॉगिन करना है। लॉगिन करने के लिए आपको अपना mpin डालना है। इसके बाद आप अपने IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन हो जाओगे।
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। और आप समझ गए होंगे की कैसे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करें। अगर अब भी आपको IPPB Mobile Banking ऐप में रजिस्ट्रेशन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर