क्या आप भी जानना चाहते है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट कैसे खोलें? तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल में आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी।
अगर आप भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़े। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट कैसे खोलें?
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट कैसे खोलें?
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में प्ले स्टोर खोलना है और फिर IPPB Mobile Banking ऐप को इनस्टॉल करना है।
ऐप इनस्टॉल होने के बाद आपको इसे खोलना है। अब आपको यहाँ पर दो ऑप्शन दिख रहे होंगे। आपको OPEN YOUR ACCOUNT NOW पर क्लिक करना है।
अब आपको यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर डालना है और निचे अपना पैन नंबर डालना है। इसके बाद continue पर क्लिक करना है।
अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको यहाँ पर ओटीपी डालना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
अब आपको अपना आधार नंबर डालना है और निचे आधार नंबर पुनः डालना है। आप क्यूआर कोड को स्कैन भी कर सकते है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप आधार वर्चुअल आईडी भी डाल सकते है। इसके बाद निचे दिए दोनों बॉक्स पर टिक करना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके आधार नंबर को वेरीफाई करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी डालना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म खुल गया है जिसे आपको भरना है।
सबसे पहले आपको Personal Information पर क्लिक करना है। यहाँ पर आपको अपने माता पिता का नाम लिखना है और ईमेल आईडी डालकर save पर क्लिक करना है।
अब आप देख सकते है की Personal Information के सेक्शन के आगे टिक लगा दिख रहा है।
अब आपको PAN & Communication Address पर क्लिक करना है। यहाँ पर भी आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। अगर आपका कम्युनिकेशन एड्रेस और परमानेंट एड्रेस एक ही है तो आपको same as permanent address पर क्लिक करना है और फिर save पर क्लिक करना है।
अब आप देख सकते है की PAN & Communication Address के आगे भी टिक लगा आ रहा है।
अब आपको Nominee Details पर क्लिक करना है। अगर आप अपने अकाउंट में नॉमिनी ऐड करना नहीं चाहते है तो आपको No – Do Not Wish To Nominate पर क्लिक करना है।
अगर आप अपने अकाउंट में नॉमिनी ऐड करना चाहते है तो आपको Yes – Wish To Nominate पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने नॉमिनी का नाम और जन्मतिथि लिखनी है और फिर अपना और नॉमिनी का संबंध लिखना है।
अगर आपका और नॉमिनी का एड्रेस एक ही है तो आपको address same as applicant पर टिक करना है। अगर आपके नॉमिनी का एड्रेस अलग है तो आपको निचे अपने नॉमिनी का पूरा एड्रेस डालना है।
अब आप देख सकते है की Nominee Details के ऑप्शन के आगे टिक लगा आ रहा है।
अब आपको Additional Information के आगे क्लिक करना है। अब आपको अपनी वैवाहिक स्थिति बतानी है। इसके बाद आपको अपना व्यवसाय बताना है। इसके बाद आपको अपनी वार्षिक आय बतानी है। इसके बाद आपको अपना शिक्षा का स्तर बताना है। इसके बाद इसे save कर देना है।
अब आप देख सकते है की Additional Information के आगे भी टिक लगा आ रहा है।
अब आपको Account Information पर क्लिक करना है। अगर आप अपने अकाउंट की स्टेटमेंट लेना चाहते तो आपको Yes पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको mode of account statement delivery पर क्लिक करना है।
इसमें से आपको online या postal किसी भी एक ऑप्शन को चुनना है। अगर आप ऑनलाइन स्टेटमेंट लेना चाहते है तो आपको online पर क्लिक करना है और अगर आपने घर पर स्टेटमेंट लेना चाहते है तो आपको postal पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको I Agree to Receive DBT in IPPB Account पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको निचे I Agree के बॉक्स पर टिक करना है और फिर save कर देना है।
अब आप देख सकते है की ऊपर के सभी सेक्शन पर टिक लगा आ रहा है। अब आपको continue कर देना है। अब आपके सामने आपकी पूरी एप्लीकेशन आ जाएगी। आपको इसे एक बार चेक करना है। अगर आपने गलती से कोई गलत जानकारी डाल दी है तो आप उसे edit भी कर सकते है।
अब आपको continue पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर IPPB के तरफ से एक एसएमएस आएगा। आपको ओटीपी डालना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
अब आपका इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सफलतापूर्वक अकाउंट खुल चूका है। यहाँ पर आपको तुरंत अकाउंट नंबर और बाकि डिटेल मिल जाएगी। यह डिटेल आपको ईमेल आईडी पर भी मिल जाएगी।
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। और आप समझ गए होंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट कैसे खोलें? अगर अब भी आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
इंडिया पोस्ट बैंक बैलेंस चेक नंबर
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कस्टमर आईडी कैसे पता करें