पैसे ट्रांसफर करने के लिए IFSC कोड का इस्तेमाल तो आप सभी ने किया होगा। लेकिन क्या आपको पता है की IFSC Full Form क्या होती है? या IFSC Full Form हिंदी में क्या होती है? या IFSC क्या होता है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े।
इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की IFSC Full Form क्या होती है? IFSC Full Form In Hindi क्या होती है और IFSC क्या होता है? इसके साथ IFSC Code का format क्या होता है? IFSC कोड की आवश्यकता क्यों होती है? और IFSC Code की खोज कैसे करते है? ऐसे ही सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेंगे।
IFSC कोड का इस्तेमाल आपने अक्सर बैंक से पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT, RTGS और IMPS का उपयोग करने के लिए किया होगा। आजकल लोग IFSC कोड इस्तेमाल खूब करते है लेकिन इसके बाद भी उन्हें IFSC Code की Full Form तक पता नहीं होती है। इसलिए इस आर्टिकल में मैं आपको IFSC Full Form से लेकर IFSC Code की सारी जानकारी बताऊंगा जो आपके काफी काम आएगी। तो जुड़े रहिये इस आर्टिकल के साथ।
IFSC Full Form क्या होती है?
IFSC Full Form “Indian Financial System Code” होती है। यह एक 11 अक्षर का अक्षरांकीय (alphanumeric) कोड होता है जिसका उपयोग भारत में प्रत्येक बैंक की प्रत्येक शाखा की पहचान करने के लिए किया जाता है। IFSC कोड की मदद से किसी भी बैंक या उसकी शाखा की आसानी से पहचान करि जा सकती है।
अगर आप किसी भी बैंक के आईएफएससी कोड को जानना चाहते है तो आप इस वेबसाइट को देख सकते है। इस वेबसाइट पर आपको बैंक का Address, Contact Number, Branch Code और MICR Code भी मिल जाएगा।
IFSC Full Form In Hindi
IFCS की Full Form हिंदी में “भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड” होती है। भारत में धन स्थानांतरित करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
IFSC Code क्या होता है?
IFSC Code एक अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है जो भारत में इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। यह कोड विशिष्ट रूप से भारत में दो मुख्य भुगतान प्रणालियों RTGS और NEFT सिस्टम में भाग लेने वाले प्रत्येक बैंक शाखा की पहचान करता है। यह कोड चेक बुक और पास बुक पर दिया होता है और NEFT और RTGS के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- NEFT Full Form क्या होती है? NEFT क्या होता है?
- RTGS Full Form क्या होती है? RTGS क्या होता है?
- IMPS Full Form क्या होती है? IMPS क्या होता है?
- UPI Full Form क्या होती है? UPI क्या होता है?
IFSC Code का Format क्या है?
- यह 11 अक्षर का एक unique अल्फान्यूमेरिक कोड होता है:-
- इसके पहले चार अक्सर बैंक का नाम होता है।
- पाँचवाँ अक्षर हमेशा 0 होता है और भविष्य में उपयोग के लिए आरक्षित होता है।
- अंतिम छह संख्यात्मक अक्षर शाखा कोड का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- उदाहरण के लिए:- यह एक “ICIC0003543” आईएफएससी कोड है।
- अब इसके जो पहले चार अक्सर है वह बैंक का नाम है ICIC यानि icici बैंक।
- इसके बाद पाचंवा आखिरी 0 है।
- इसके बाद बाकी छह अक्षर 003543 बैंक की शाखा का कोड है।
आप निचे इमेज में देख सकते है।
IFSC Code कैसे काम करता है?
IFSC कोड RBI द्वारा उन बैंकों और उनकी शाखाओं की पहचान करने के लिए सौंपा गया है जो NEFT, RTGS और IMPS की सुविधा प्रदान करते हैं। यह आरबीआई को बिना किसी परेशानी और भूल के बैंकिंग लेनदेन की निगरानी करने की अनुमति देता है। RBI IFSC कोड के माध्यम से सभी ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन, अर्थात्, NEFT, RTGS और IMPS की देखरेख और रखरखाव कर सकती है।
IFSC कोड की आवश्यकता क्यों होती है?
IFSC कोड का उपयोग भारत में विभिन्न बैंकों में इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। बैंक-से-बैंक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान में शामिल अधिकांश प्रमुख बैंक शाखाओं में एक Unique IFSC नंबर होता है। IFSC कोड का उपयोग बैंकों द्वारा फंड ट्रांसफर के लिए स्रोत और बैंक शाखाओं को लक्षित करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग बैंकों में संदेशों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भी किया जाता है।
- ICICI Full Form क्या होती है
- HDFC Full Form क्या होती है?
- IDBI Full Form क्या होती है?
- HSBC Full Form क्या होती है?
- RBL Bank Full Form क्या होती है?
अपने बैंक खाते का IFSC Code कैसे पता करे?
IFSC कोड पता करने के एक नहीं कई तरीके है आप अपनी सहूलियत के अनुसार आईएफएससी कोड का पता कर सकते है।
Passbook से IFSC Code कैसे पता करे?
आप अपने बैंक खाते की पासबुक से IFSC कोड चेक कर सकते है। IFSC कोड आपको पासबुक में सामने की तरफ पहले पेज पर ही मिल जाएगा।
Check Book से IFSC कोड कैसे पता करे?
आपने अपनी चेकबुक में भी IFSC कोड देख सकते है चेकबुक में हर चेक पर आपको निचे की तरफ IFSC कोड छापा दिखेगा।
Website से IFSC Code कैसे पता करे?
इसके अलावा आप इंटरनेट पर भी आईएफएससी कोड ढूंढ सकते है। इसके लिए आपको गूगल क्रोम पर अपने बैंक का नाम डालकर ifsc code लिखकर सर्च करना है जैसे अगर आप sbi बैंक का अपनी ब्राँच का ifsc code पता करना चाहते है तो आपको गूगल पर sbi ifsc code लिखकर सर्च करना है।
इसके बाद किसी भी वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी बैंक का नाम, अपनी सिटी और अपनी ब्रांच को सेलेक्ट करना है इसके बाद आपके सामने आपकी ब्रांच का ifsc कोड आ जाएगा।
Bank की ब्रांच से IFSC Code कैसे पता करे?
अगर आप यह सभी विकल्प इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है मतलब अगर आपके पास बैंक की पासबुक और चेकबुक नहीं है और आपके फ़ोन में इंटरनेट भी नहीं है तो ऐसे में आप अपनी नजदीकी बैंक की ब्रांच जिसका आप IFSC कोड जानना चाहते है वहां पर जाकर आपको बताना है की आप अपने बैंक की ब्रांच का IFSC कोड जानना चाहते है तो ऐसे में बैंक भी आपको अपनी ब्रांच का IFSC कोड बता देगा।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है की आपको IFSC Full Form क्या होती है पर लिखा हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। इसके अलावा अगर आपको ifsc के बारे में किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
क्या बैंक में पैसा सुरक्षित है