क्या आप भी ग्रो ऐप में अकाउंट खोलना चाहते है और जानना चाहते है की Groww App में अकाउंट कैसे खोले? तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की कैसे Groww App में अकाउंट खोले।
इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा की कैसे Groww App में अकाउंट खोले। अगर आप भी इस प्रक्रिया को ठीक से जानना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना है क्योंकि एक छोटी सी गलती आपको ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने में दिक्कत में डाल सकती है।
अगर आप जानना चाहते है की ग्रो ऐप क्या है और कैसे काम करता है तो आप हमारा पिछला आर्टिकल पढ़ सकते है। उस आर्टिकल में हमने ग्रो ऐप के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है जिसे पढ़ कर आप ग्रो ऐप के बारे में और अच्छी तरह समझ जाएंगे।
Groww App क्या होता है ग्रो ऐप की जानकारी हिंदी में
Groww App में अकाउंट खोले।
ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले आपको निचे दिए लिंक पर क्लिक करना है और फिर Groww App को अपने मोबाइल फोन में इनस्टॉल करना है।
Note: अगर आप निचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऐप इनस्टॉल करते है तो आपको अकाउंट खोलने पर 100 रूपये का cash reward मिलेगा।
ऐप इनस्टॉल होने के बाद आपको इसे खोलना है। आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
इसके बाद आपको Continue with Google पर क्लिक करना है और अपने गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और फिर SEND OTP पर क्लिक करना है।
Note: ध्यान रहे ग्रो ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको वही मोबाइल नंबर डालना है जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको यहाँ पर ओटीपी डालना है।
इसके बाद आपको अपना पैन नंबर डालना है।
इसके बाद यह आपके पैन से आपकी डिटेल निकाल लेगा। और आपको आपका नाम दिखाई देगा। अब आपको CONFIRM I AM पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि डालनी है और next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपना जेंडर सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको अपना marital status सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको अपना व्यवसाय (occupation) सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको अपनी वार्षिक आय बतानी है।
अब Trading Experience में आपको अपना ट्रेडिंग में अनुभव बताना है जितना भी आपका अनुभव है आप उतना सेलेक्ट कर सकते है और अगर आपके पास कोई भी अनुभव नहीं है तो फिर आपको No Experience पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपनी माता और फिर पिता का नाम लिखना है और फिर next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपने अकाउंट में नॉमिनी ऐड करना है। नॉमिनी ऐड करने के लिए आपको yes पर टिक करना है।
इसके बाद आपको अपना नॉमिनी के साथ रिश्ता बताना है और फिर अपने नॉमिनी का नाम लिखना है। इसके बाद आपको अपने नॉमिनी की जन्मतिथि डालनी है और फिर next पर क्लिक करना है।
अगर आप अभी नॉमिनी ऐड करना नहीं चाहते है तो आपको इस ऑप्शन को no पर ही रहने देना है।
इसके बाद आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको अपनी ब्रांच सेलेक्ट करनी है।
इसके बाद आपकी ब्रांच की पूरी डिटेल आपके सामने आ जाएगी। अब आपको अपना अकाउंट नंबर डालना है और फिर VERIFY BANK पर क्लिक करना है।
इसके बाद ग्रो ऐप आपके बैंक अकाउंट में 1 रुपए ट्रांसफर करेगा। आपका अकाउंट वेरीफाई करने के लिए।
इसके बाद आपको CAMERA पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल फ़ोन से एक सेल्फी लेनी है।
इसके बाद आपको PROCEED TO SIGNATURE पर क्लिक करना है और अपना डिजिटल सिग्नेचर सबमिट करना है।
इसके बाद आपको PROCEED TO AADHAAR ESIGN पर क्लिक करना है। यह आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा और आपके आधार कार्ड को वेरीफाई करेगा। इसके लिए यह थोड़ा सा loading लेगा। आपको घबराना नहीं है बस थोड़ा सा इंतज़ार करना है।
इसके बाद आपको टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करना है और फिर Sign now पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए NSDL की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी। आपको यहाँ पर अपना आधार नंबर डालना है और फिर Send OTP पर क्लिक करना है।
इसके बाद जो मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होगा। उस पर एक ओटीपी आएगा। आपको यहाँ पर ओटीपी डालना है और फिर Verify OTP पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपका ग्रो ऐप में अकाउंट खुल जाएगा। और 24 घंटे के अंदर अंदर आपका अकाउंट एक्टिवेट भी हो जाएगा।
Groww App Account Opening FAQs
क्या ग्रो ऐप में मुझे खाता खोलने का शुल्क देना होगा?
नहीं, ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
क्या ग्रो ऐप में मुझे खाता रखरखाव शुल्क देना होगा?
नहीं, ग्रो ऐप में आपको खाता रखरखाव (maintenance) शुल्क भी नहीं देना है।
क्या ग्रो ऐप में मुझे खाता खोलने का कोई cash reward भी मिलेगा?
हाँ, अगर आप हमारे दिए लिंक से अकाउंट ओपन करते है तो आपको आपके अकाउंट में 100 रूपये मिलेंगे। लेकिन अगर आप सीधे प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करते है तो फिर आपको किसी भी प्रकार का कोई cash reward नहीं मिलेगा।
क्या बिना आधार कार्ड के मैं ग्रो ऐप में अकाउंट खोल सकता हूँ?
नहीं, ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
क्या बिना पैन कार्ड के मैं ग्रो ऐप में अकाउंट खोल सकता हूँ?
नहीं, बिना पैन कार्ड के आप ग्रो ऐप में अकाउंट नहीं खोल सकते है।
क्या ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के लिए मेरे पास बैंक अकाउंट होना आवश्यक है?
हाँ, ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के लिए आपके पास व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए?
क्या ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के लिए मेरे बैंक अकाउंट में पैसे भी होने चाहिए?
नहीं, अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है तो भी आप इस अकाउंट को खुलवा सकते है।
क्या भविष्य में मैं अपने ग्रो ऐप में अपने अकाउंट को बंद करवा सकता हूँ?
हाँ, अगर आप भविष्य में इस अकाउंट को बंद करवाना चाहते है तो आप इस अकाउंट को बंद भी करवा सकते है।
क्या ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के बाद मेरे अकाउंट से किसी भी प्रकार के पैसे तो नहीं कटेंगे।
नहीं, ग्रो ऐप के पास किसी भी प्रकार का कोई अधिकार नहीं है आपके बैंक अकाउंट से पैसे काटने का।
क्या ग्रो ऐप सुरक्षित है?
हाँ, ग्रो ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है। ग्रो ऐप के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पिछले आर्टिकल को पढ़ सकते है।
मुझे उम्मीद है की ग्रो ऐप में अकाउंट खोलने के लिए यह आर्टिकल आपके लिए मददगार रहा होगा। और आप समझ गए होंगे की कैसे Groww App में अकाउंट खोले। अगर अब भी आपको अकाउंट खोलने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत आ रही हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
डीमैट अकाउंट क्या होता है? डीमैट अकाउंट के फायदे और नुक्सान क्या है?
ट्रेडिंग अकाउंट क्या होता है? ट्रेडिंग अकाउंट के फायदे और नुक्सान क्या होते है?
बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी है।