क्या आप भी अपना ग्रो अकाउंट बंद करना चाहते है और नहीं जानते है की ग्रो अकाउंट कैसे बंद करे। तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की कैसे Groww Account बंद करे।
इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया बताऊंगा की कैसे Groww Account बंद करे। तो आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना और समझना है क्योंकि एक छोटी से गलती भी आपके ग्रो अकाउंट को बंद करने में दिक्कत दे सकती है।
आप ग्रो अकाउंट को ऑनलाइन खोल जरूर सकते है लेकिन आपको अकाउंट बंद करने के लिए ऑफलाइन तरीके का ही सहारा लेना होगा। आप ग्रो अकाउंट को ऑनलाइन बंद नहीं कर सकते है।
Groww Account बंद करे।
ग्रो डीमैट अकाउंट अकाउंट बंद करने के लिए सबसे पहले आपको अपने Groww ऐप में लॉगिन करना है। आप इस प्रक्रिया को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते है। इसके लिए आपको ग्रो की वेबसाइट पर जाना है और फिर अपने ग्रो अकाउंट में लॉगिन करना है।
इसके बाद आपको अपने प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे जाना है और फिर Help & Support पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में I want to close my Groww Demat account लिखना है।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर लिखा होगा की आप ग्रो अकाउंट को रख सकते है। इसके लिए आपको कोई भी वार्षिक शुल्क देना नहीं होता है तो अगर आप चाहे तो इस अकाउंट को रख भी सकते है। इससे आपका कोई नुकसान नहीं है।
लेकिन अगर आप फिर भी अपने अकाउंट को बंद करना चाहते है तो फिर आपको DEMAT CLOSURE FORM पर क्लिक करना है और इस फॉर्म को डाउनलोड करना है। दरअसल आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके भरना है और फिर ग्रो के पते पर कूरियर करना है।
आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है निचे मैंने आपको स्टेप बाय स्टेप बताया है की ग्रो अकाउंट क्लोज़र फॉर्म को कैसे भरे। तो आप निचे इस फॉर्म को भरने का तरीका देख सकते है।
ग्रो डीमैट क्लोजर फॉर्म भरे।
ग्रो डीमैट क्लोजर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर बताये गए तरीके से इस फॉर्म को डाउनलोड करना है और फिर इसका प्रिंट निकालना है।
निचे दिए लिंक पर क्लिक करके साइड फॉर्म डाउनलोड करे।
अब आपको इसे भरना शुरू करना है।
सबसे पहले आपको ऊपर Closure Initiated By का ऑप्शन दिखेगा। यहाँ पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे। आपको तीनो में से BO पर टिक करना है।
इसके बाद सामने की तरफ Closure for का ऑप्शन है। आप जिस भी अकाउंट को बंद करना चाहते है। आपको उसके सामने की तरफ क्लिक करना है। अगर आप दोनों अकाउंट बंद करना चाहते है तो आपको Both पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको निचे Account Holder’s Details के सेक्शन में आ जाना है और फिर client Id डालनी है। दरअसल आपको अकाउंट खोलने के बाद 16 नंबर का एक डीमैट अकाउंट नंबर मिलता है जिसमें से शुरू के 8 नंबर DP ID होते है और बाकी के 8 नंबर आपकी Client Id या BOID होती है।
क्लाइंट आईडी आपको आपके ग्रो अकाउंट में मिल जाएगी। इसके लिए आपको अपने ग्रो अकाउंट में लॉगिन करना है। इसके बाद अपने प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करना है और फिर आपको account details में जाना है। इसके बाद आपको निचे की तरफ Demat Acc Number / BOID मिलेगी।
आप देख सकते है की पहले के 8 नंबर DP ID है। अब आपको बाकी के 8 नंबर आपकी क्लाइंट आईडी में डालने है।
इसके बाद आपको Name of the Sole Holder में अपना नाम डालना है। इसके बाद आपको Correspondence Address में अपने घर का पता डालना है। यहाँ पर आपको वही एड्रेस डालना है जो आपने ग्रो ऐप में अकाउंट खोलते समय डाला था। इसके बाद आपको अपनी सिटी, स्टेट और पिनकोड डालना है।
इसके बाद Reasons for Closing the Account में आपको अपने ग्रो अकाउंट को बंद करने की वजह बतानी है। आपकी अपने अकाउंट को बंद की जो भी वजह हो आप उसे बता सकते है लेकिन वह एक उपयुक्त कारण होना चाहिए। इसके अलावा आप निचे बताये गए कारणों को भी अपने फॉर्म में डाल सकते है।
I don’t have money to invest. Please close my account.
I want to exit the stock market. Please close my account.
इसके बाद आपको सभी ऑप्शन को छोड़ देना है और फिर निचे आना है और आपको अपना नाम और अपने हस्ताक्षर करने है।
बस इस फॉर्म में आपको इतना ही भरना है और बाकी कुछ नहीं भरना है। अब आपको इस फॉर्म को ऊपर बताए गए एड्रेस पर कूरियर कर देना है।
ग्रो अकाउंट बंद करवाते समय किन बातो का ध्यान रखे?
- आपके ग्रो अकाउंट में फण्ड नहीं होना चाहिए। अगर आपके ग्रो अकाउंट में फण्ड है तो आपको उसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना है।
- आपका ग्रो ऐप में अकाउंट बैलेंस minus (-) में नहीं होना चाहिए। ऐसे में आपके अकाउंट को overdue माना जाता है और इस स्थिति में आपके अकाउंट को बंद नहीं किया जा सकता है।
- आपको ग्रो डीमैट क्लोजर फॉर्म को ठीक से भरना है। गलत डिटेल भरने पर आपके खाता बंद करने की प्रक्रिया रुक सकती है।
- आपको ठीक ठीक एड्रेस भरना है। गलत एड्रेस भरने पर आपका कूरियर ग्रो के एड्रेस पर नहीं जा पाएगा।
FAQ on Groww Account Closure
क्या मैं ग्रो अकाउंट ऑनलाइन बंद कर सकता हूँ?
नहीं, ग्रो अकाउंट को केवल ऑफलाइन प्रक्रिया से ही बंद किया जा सकता है।
ग्रो डीमैट क्लोजर फॉर्म कैसे डाउनलोड करे?
ग्रो डीमैट क्लोजर फॉर्म डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया मैंने आपको ऊपर बताई है। आप उसे देख सकते है।
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। और आप समझ गए होंगे की कैसे Groww Account बंद करे। अगर अब भी आपको अपने ग्रो अकाउंट को बंद करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत आ रही हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
डीमैट अकाउंट क्या होता है? डीमैट अकाउंट के फायदे और नुक्सान क्या है?
ट्रेडिंग अकाउंट क्या होता है? ट्रेडिंग अकाउंट के फायदे और नुक्सान क्या होते है?
Online ke zamane mai offline close account karna pad raha hai
Ji sir, online account open kar skte hai lekin close offline hi hoga.
ग्रो डीमेट खाता क्लोज करने के लिए पोस्ट ऑफिस से पोस्ट करना है क्या sir ?
जी हाँ!