क्या आप भी जानना चाहते है की e-RUPI क्या है? या e-RUPI कैसे काम करता है? तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल में आपको ई-रूपी से सम्बंधित सभी जानकारी मिलेगी। तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़े।
इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की e-RUPI क्या है? e-RUPI कैसे काम करता है? इसके साथ e-RUPI के फायदे क्या होते है? e-RUPI वाउचर कोड कैसे बनेगा? और e-RUPI किन बैंको में काम करता है? इसके साथ e-RUPI पर अधितकर पूछे जाने वाले सवाल को भी देखेंगे।
हालही में केंद्र सरकार ने e-RUPI को जारी किया है जिसे NPCI ने बनाया है। अब देशभर में आमलोगों को e-RUPI को लेकर सही जानकारी नहीं है की e-RUPI क्या है या फिर यह कैसे काम करता है। लोग e-RUPI को भी UPI ही समझ रहे है जबकि यह गलत है। कुछ लोग e-RUPI को आरबीआई की डिजिटल करेंसी समझ रहे है यह भी पूरी तरह से गलत है तो इस आर्टिकल में हम आज आपके e-RUPI को लेकर सभी संदेह को दूर करेंगे।
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की e-RUPI क्या है और e-RUPI कैसे काम करता है और भविष्य में जब आप e-RUPI का इस्तेमाल करेंगे तो आपको इसे इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
e-RUPI क्या है?
e-RUPI एक इलेक्ट्रॉनिक वाउचर आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली है। यह मौजूदा भुगतान प्रणाली से फर्क है क्योंकि यह एक इलेक्ट्रॉनिक वाउचर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको स्मार्टफोन या इंटरनेट की जरूरत नहीं है। यह छोटे फीचर फ़ोन में भी बिना इंटरनेट के काम करता है।
यह किसी तरह की डिजिटल करेंसी नहीं है जैसा लोग सोच रहे है। इसका इस्तेमाल गिफ्ट कार्ड या रिडीम कार्ड की तरह होता है। इसमें एक पार्टी दूसरी पार्टी को किसी ख़ास काम के लिए एक क्यूआर कोड जेनेरेट करके देती है और दूसरी पार्टी इसी क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके उसी ख़ास जगह पेमेंट करती है।
इस क्यूआर कोड को जिस काम के लिए बनाया गया है यह केवल उसी जगह ही रिडीम हो सकता है। अन्य जगह पर इस क्यूआर कोड को रिडीम नहीं करा जा सकता है।
इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सरकार, कॉर्पोरेट और बड़ी बड़ी कंपनियों के द्वारा होगा। क्योंकि इसका इस्तेमाल करके सरकार किसी भी व्यक्ति विशेष को किसी ख़ास काम के लिए e-RUPI वॉचर दे सकती है जिसका इस्तेमाल केवल वह व्यक्ति उस विशेष जगह पर ही कर सकता है।
e-RUPI कैसे काम करता है?
e-RUPI डिजिटल वाउचर की तरह काम करता है जिसका इस्तेमाल करके किसी विशिष्ट जगह भुगतान किया जाता है। आसान शब्दों में कहे तो e-RUPI वाउचर का इस्तेमाल कोई विशेष व्यक्ति किसी विशिष्ट जगह पर भुगतान करने के लिए करता है।
आइये इसे उदाहरण से समझते है।
मान लीजिये की सरकार किसी जाती के गरीब लोगो को गैस सिलिंडर खरीदने के लिए पैसे देना चाहती है तो जो अभी तरीका है उसका इस्तेमाल करके सरकार सभी लोगो के बैंक अकाउंट में पैसे डाल देती है जिसे लोग अपने बैंक अकाउंट से निकाल कर गैस सिलिंडर खरीद लेते है लेकिन इस प्रक्रिया में एक दिक्कत है।
मान लीजिये की किसी परिवार के मुख्या के बैंक अकाउंट में गैस सिलिंडर के लिए पैसे आने है और वह व्यक्ति शराबी है तो ऐसे में वह व्यक्ति उन पैसो की शराब पी लेगा। या पैसे बर्बाद कर देगा और जिस मकसद से सरकार ने लोगो के बैंक अकाउंट में पैसे डाले वह पूरा नहीं होगा।
तो सरकार के पैसो का गलत इस्तेमाल होने से बचने के लिए और लोगो को सही सुविधा पहुंचाने के लिए e-RUPI वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें सरकार प्रत्येक परिवार को उनके मोबाइल पर एक एसएमएस या क्यूआर कोड के द्वारा 1000 रुपए का e-RUPI वॉचर देगी। जिसे उस परिवार का कोई भी सदस्य गैस एजेंसी जाकर दिखा सकता है और गैस एजेंसी उस e-RUPI Voucher को देखेगी और स्कैन करेगी।
e-RUPI वॉचर स्कैन करने के बाद आपके मोबाइल पर एक वेरीफाई कोड आएगा जिसे आपको बताना होगा और इसके बाद आपकी पेमेंट हो जाएगी। और गैस एजेंसी आपको सिलिंडर दे देगी। अब ध्यान देने की बात यह है की इस वाउचर का इस्तेमाल केवल गैस एजेंसी में ही हो सकता है क्योंकि सरकार ने इसे इसी मकसद के लिए बनाया है तो अगर कोई व्यक्ति इस वाउचर से कही और भुगतान (payment) करने की कोशिश करेगा तो वाउचर invalid लिखा आएगा और भुगतान नहीं होगा।
इस स्थिति में इस वाउचर का कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। अब बात करते है की यह काम कैसे करता है।
दरअसल जब सरकार ने NPCI के द्वारा गैस सिलिंडर खरीदने के लिए 1000 रुपये का e-RUPI वाउचर का कोड बनाया था तो उसने e-RUPI वाउचर की एक कॉपी गैस एजेंसी को भी दे दी थी तो जब वह व्यक्ति गैस एजेंसी में ठीक वही क्यूआर कोड लेकर गया और एजेंसी ने उसे स्कैन किया तो वह कोड मैच कर गया और भुगतान हो गया।
लेकिन जब इस कोड को लेकर वह व्यक्ति कही और जाएगा। तो वहां पर पेमेंट नहीं होगी क्योंकि उनके पास उस क्यूआर कोड की कॉपी नहीं है। तो e-RUPI को जिसको दिया जाएगा केवल वह ही इसका इस्तेमाल कर पाएगा। और जिस काम के लिए इसे दिया केवल वही काम कर पाएगा।
e-RUPI वाउचर कोड कैसे बनेगा?
e-RUPI वाउचर कोड बनाने की जिम्मेदारी बैंको की है। इसमें आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है एक सामान्य नागरिक केवल लाभार्थी है जो इस e-RUPI वॉचर कोड को रिडीम करेगा। आइये इसे एक उदाहरण से समझते है।
मान लीजिये की आप मुंबई की किसी बड़ी कंपनी में काम करते है और उस कंपनी ने आपको किसी काम के सिलसिले में दिल्ली में भेजा है। अब ऐसे में वह कंपनी किसी भी बैंक से कहेगी की उन्हें अपने एक कर्मचारियों के लिए 3 दिन और 3 रात ओबरॉय होटल में रुकने के लिए e-RUPI वाउचर चाहिए।
इसके बाद बैंक NPCI को रिक्वेस्ट भेजेगा। अब NPCI तीन क्यूआर कोड जेनेरेट करेगी। एक वह अपने पास रखेगी भविष्य में किसी भी गड़बड़ी से निबटने के लिए और बाकी दो वह बैंक को दे देगी। अब बैंक एक क्यूआर कोड को कंपनी के कर्मचारी को दे देगा और एक क्यूआर कोड ओबेरॉय होटल को दे देगा।
अब जब आप ओबेरॉय होटल जाओगे तो आपको होटल के लिए पैसे ले जाने की जरूरत नहीं है रिसेप्शन में आपको बस इस क्यूआर कोड को दिखाना है जिसे वह होटल स्कैन करेगा और मैच होने पर भुगतान हो जाएगा। e-RUPI वॉचर बनाने के लिए बैंक कंपनी से इसके लिए कुछ अतिरित्क शुल्क लेगा।
e-RUPI किन बैंको में काम करता है?
अभी e-RUPI को 11 बैंक समर्थन करते है लेकिन समय के साथ साथ यह नंबर बढ़ने वाला है और भारत के सभी बैंक इसे समर्थन करेंगे।
बैंक का नाम | जारीकर्ता | अधिग्रहण | ऐप |
एक्सिस बैंक | ✔ | ✔ | भारत पे |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा | ✔ | ✔ | भीम बड़ौदा मर्चेंट पे |
केनरा बैंक | ✔ | NA | |
एचडीएफसी बैंक | ✔ | ✔ | एचडीएफसी बिज़नेस ऐप |
आईसीआईसीआई बैंक | ✔ | ✔ | भारत पे एंड पाइनलैब्स |
इंडसइंड बैंक | ✔ | NA | |
इंडियन बैंक | ✔ | NA | |
कोटक बैंक | ✔ | NA | |
पंजाब नेशनल बैंक | ✔ | ✔ | पीएनबी मर्चेंट पे |
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया | ✔ | ✔ | योनो एसबीआई मर्चेंट |
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया | ✔ | NA |
e-RUPI के फायदे क्या है?
No Smartphone – e-RUPI का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है। अगर ग्राहक के पास छोटा फीचर फ़ोन भी है तो भी शार्ट मैसेज सर्विस के माध्यम से e-RUPI का इस्तेमाल किया जा सकता है।
No Internet – e-RUPI का इस्तेमाल करने के लिए सामान्य ग्राहक को इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है। ग्राहक को बस क्यूआर कोड व्यापारी या दुकानदार को दिखाना है और वह इस कोड को स्कैन करेगा। स्कैन करने के लिए दुकानदार के पास इंटरनेट होना चाहिए। लेकिन सामान्य ग्राहकों को इंटरनेट की जरूर नहीं है।
Very Quick – अब क्योंकि यहाँ पर क्यूआर कोड का इस्तेमाल होता है तो यह बेहद तेज़ है। e-RUPI का बहुत तेज़ होना भी इसे बेहतर बनता है।
Contactless Payment – e-RUPI भुगतान प्रणाली पूरी तरह से सम्पर्क रहित है तो इसमें पेमेंट करते समय दो लोगो में किसी भी तरह है स्पर्श संपर्क नहीं होगा।
No App Required – e-RUPI का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई भी ऐप इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं है जैसे आज किसी भी भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग अलग पेमेंट ऐप इनस्टॉल करना होता है।
No Corruption – e-RUPI से भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। सरकार जिस व्यक्ति को जो भी चीज़ देना चाहती है इस e-RUPI वाउचर से केवल वह व्यक्ति वह ही चीज़ ले पाएगा। तो इससे बीच के लोगो को भ्रष्टाचार करने का मौका ही नहीं मिल पाएगा।
No Limit – e-RUPI में पैसो की कोई सीमा नहीं होती है। बाकि सब पेमेंट सिस्टम में पैसो की सीमा होती है लेकिन e-RUPI में ऐसा कुछ नहीं है।
No Registration – e-RUPI इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी तरह के कोई रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं है।
Very Safe – e-RUPI बिलकुल सुरक्षित है इसमें यूजर की जानकारी को गुप्त रखा जाता है तो ये पूरी तरह से सुरक्षित है।
e-RUPI से जुड़े FAQs
e-RUPI क्या है?
e-RUPI एक इलेक्ट्रॉनिक वाउचर आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली है जो प्रीपेड वाउचर की तरह काम करता है?
e-RUPI और UPI में क्या अंतर है?
e-RUPI एक इलेक्ट्रॉनिक वाउचर आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली है जबकि यूपीआई एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है। e-RUPI एक वाउचर की तरह काम करता है जबकि यूपीआई एक भुगतान प्रणाली है जिससे आप किसी को भी भुगतान कर सकते है।
e-RUPI को कब लॉन्च किया गया था?
e-RUPI को 2 अगस्त 2021 का लॉन्च किया गया है।
e-RUPI को किसने बनाया है?
e-RUPI को NPCI ने बनाया है।
e-RUPI को कौन नियंत्रित करता है?
e-RUPI को NPCI नियंत्रित करता है।
क्या e-RUPI सुरक्षित (Safe) है?
हाँ, e-RUPI पूरी तरह से सुरक्षित है यहाँ पर लाभार्थी की जानकारी को गुप्त रखा जाता है।
क्या e-RUPI इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को कोई शुल्क देना पड़ेगा?
नहीं, e-RUPI इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
e-RUPI का इस्तेमाल कहाँ पर होगा?
e-RUPI का इस्तेमाल अधितकर सरकारी योजनाओ के लिए होगा। इसके साथ आगे इसका इस्तेमाल कॉर्पोरेट और प्राइवेट सेक्टर भी करेंगे।
क्या e-RUPI का इस्तेमाल करने के लिए मेरे पास स्मार्टफोन होना चाहिए?
नहीं, अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो भी शार्ट सर्विस मैसेज के द्वारा आप e-RUPI का इस्तेमाल कर सकते है।
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। और आप समझ गए होंगे की e-RUPI क्या है? और यह कैसे काम करता है। अगर अब भी आपका ई-रूपी से सम्बंधित कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट में अपना सवाल पूछ सकते है।
अन्य भुगतान प्रणाली