क्या आप भी जानना चाहते है की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता कैसे खोलें? तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की कैसे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट खोलें।
इस आर्टिकल में आपको स्टेप बाय स्टेप बताया जाएगा की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता कैसे खोलें? अगर आप भी सेंट्रल बैंक में अकाउंट ओपनिंग प्रक्रिया को जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता कैसे खोलें?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता खोलने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में या फिर कंप्यूटर या लैपटॉप में कोई भी ब्राउज़र को खोलना है और फिर ब्राउज़र में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सर्च करना है।
इसके बाद आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट को खोलना है और आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखेगा। अब आपको Online Account Opening पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। और आपके सामने तीन ऑप्शन आएँगे। आपको अकाउंट खोलने के लिए New User पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टर्म एंड कंडीशन आ जाएगी। अब आपको इन्हे एक बार ठीक से पढ़ना है। अगर आप पढ़ना चाहे तो। इसके बाद निचे आपसे पूछा जाएगा की क्या आप भारत के अलावा किसी अन्य देश के कर निवासी हैं अर्थात क्या आप भारत के अलावा अन्य किसी देशे में टैक्स भरते है तो यहाँ पर आपको no पर टिक करना है।
इसके बाद आपको निचे टर्म एंड कंडीशन के I accept बॉक्स पर टिक करना है और फिर Agree पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट ओपनिंग का फॉर्म खुल जाएगा। जिसे अब आपको भरना है। आप देख सकते है की ऊपर 15 मिनट का टाइमर भी शुरू हो गया है तो आपको इस फॉर्म को 15 मिनट में ही भरना है।
सबसे पहले आपको customer type को भरना है। इसपर क्लिक करने पर आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर आप शिक्षक है तो आपको teacher को सेलेक्ट करना है। अगर आप छात्र है तो आपको student को सेलेक्ट करना है।
अगर आप सामान्य व्यक्ति है तो आपको public other पर क्लिक करना है और अगर आप एक स्व नियोजित है, अर्थात आपका अपना काम है तो आपको public professional & self employed पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपनी city को सेलेक्ट करना है और फिर नीचे अपनी होम ब्रांच को सेलेक्ट करना है। जब आप अपने शहर को सेलेक्ट करते है तो उस शहर में जितनी ब्रांच होगी वह आपके सामने आ जाएगी। उनमे से आपको कोई एक ब्रांच को सेलेक्ट करना है जो आपके घर के करीब हो।
इसके बाद आपका अपना आधार नंबर डालना है। Title में आपको अपना उपनाम चुनना है जो भी आप mr. mrs. लगाते है। इसके बाद आपको अपना first name, middle name और last name लिखना है। इसके बाद आपको अपना gender सेलेक्ट करना है और फिर अपना marital status सेलेक्ट करना है।
Nationality के बॉक्स में indian अपने आप भरा हुआ होगा। ID Type में आपको आईडी प्रूफ सेलेक्ट करना है। आप पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड में से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते है।
इसके बाद Father/Spouse Name में आपको अपने पिता का नाम लिखना है। अगर आप शादी शुदा महिला है तो आपको यहाँ पर अपने पति का नाम लिखना है। इसके बाद आपको अपनी माता का नाम लिखना है। इसके बाद आपको ID 1 Issued At में अपना आईडी नंबर लिखना है जो आपने ऊपर आईडी सेलेक्ट करि थी।
इसके बाद आपको अपना पूरा एड्रेस डालना है। सबसे पहले house no फिर Apartment/ Building No और फिर road no और landmark डालना है। इसके बाद आपको नीचे अपनी state को सेलेक्ट करना है और फिर पिन कोड डालना है।
इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि डालनी है। इसके बाद आपको जो मोबाइल नंबर अपने खाते का साथ लिंक करना चाहते है वह मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद अपनी ईमेल आईडी डालनी है।
इसके बाद Occupation Code में आपको अपने व्यवसाय को सेलेक्ट करना है। अगर आपको अपना व्यसाय लिस्ट में न मिले तो आप any other को सेलेक्ट कर सकते है। इसके बाद Segment Code में आपको Public Individual को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको अपने अकाउंट में नॉमिनी की जानकारी भरनी है। अगर आपको नहीं पता है की नॉमिनी कौन होता है और इसका काम क्या होता है तो आप हमारे पीछे आर्टिकल को पढ़ सकते है। Meaning of Nominee in Hindi
सबसे पहले आपको नॉमिनी के नाम का टाइटल सेलेक्ट करना है। इसके बाद नॉमिनी का first name और last name डालना है। इसके बाद Relation में आपको अपना नॉमिनी के साथ सम्बन्ध बताना है।
इसके बाद आपको निचे कैप्चा कोड भरना है और फिर submit पर क्लिक करना है। अगर आप चाहे तो इस फॉर्म को save भी कर सकते है और बाद में सबमिट कर सकते है।
अब आप देख सकते है की सेंटर बैंक ऑफ इंडिया में आपने सफलतापूर्वक अकाउंट ओपनिंग रजिस्ट्रेशन कर लिया है। यहाँ पर आपको एक trn number दिया है। आपको इस नंबर को लिख लेना है और सेंटर बैंक ऑफ इंडिया की अपनी होम ब्रांच में लेकर जाना है।
अगर आप चाहे तो इस फॉर्म को print पर क्लिक करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव भी कर सकते है। यह पीडीऍफ़ फॉर्मेट में सेव हो जाएगी। ब्रांच में आपको केवाईसी के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना है। इसके बाद बैंक अधिकारी आपकी फुल केवाईसी करके आपके अकाउंट को खोल देंगे।
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। और आप समझ गए होंगे की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता कैसे खोलें? अगर अब भी आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट ओपनिंग में कोई भी दिक्कत आ रही हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
सेंट्रल बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करें
सेंट्रल बैंक एटीएम पिन जनरेट करें
सेंट्रल बैंक एटीएम कार्ड ब्लॉक करें
सेंट्रल बैंक मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करें