बेयरर चेक क्या होता है? बेयरर चेक कैसे भरे?

दोस्तों आपको भी बैंक से एक चेक बुक मिली होगी। यदि आपने चेक बुक के लिए apply किया होगा तो, लेकिन दोस्तों क्या आप जानते है की बैंक द्वारा सेविंग अकाउंट को खोलने पर जो चेक बुक आपको दी जाती है वह बेयरर चेक बुक होती है, अब आप सोचेंगे कि ये बेयरर चेक क्या होता है? और इस चेक को कैसे भरे? यह हमारे लिए सही है या नहीं?

तो दोस्तों परेशान न हो आपको आपके सभी बेयरर चेक से संबंधित सवालों का जवाब  हमारे इस आर्टिकल में मिलेगा। बेयरर चेक से सम्बंधित सभी सवालो के जवाब के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

चेक क्या होता है? चेक कितने प्रकार के होते है?

बेयरर चेक क्या होता है?

बेयरर चेक एक ऐसा चेक होता है, जिसे भुगतान के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस चेक को कोई भी व्यक्ति बैंक जाकर भुनवा सकता है मतलब की कैश करवा सकता है, बेयरर चेक में केवल चेक मात्र से ही नकद निकाला जा सकता है। बेयरर चेक एक खुले चेक के रूप में होता है।

बैंक में जब आप अपना सेविंग अकाउंट खोलते है, तो बैंक द्वारा आपको बेयरर चेक बुक दी जाती है जिसका आप उपयोग भुगतान के लिए कर सकते है, इस चेक को बैंक जाकर खाताधारक का कोई भी प्रतिनिधि कैश करवा सकता है। बेयरर चेक के खोने का भी डर होता है यदि यह खो गया तो कोई और व्यक्ति भी बैंक जाकर इसको कैश करवा सकता है।

आसान शब्दों में कहें तो बेयरर चेक ओपन चेक की तरह ही होता है जिसे बैंक जाकर बैंक काउंटर से कैश करवाया जा सकता है और इस चेक को कोई भी व्यक्ति कैश करवा सकता है। यह चेक थोड़ा जोखिम भरा होता है। बेयरर चेक को वाहक चेक भी कहा जाता है।

बेयरर चेक कैसे भरे?

बेयरर चेक को भरने के लिए आपको अपनी बेयरर चेक बुक से चेक लेना होगा जिस चेक में पेयी के बाद थोड़ी जगह छोड़ कर और बेयरर लिखा होगा, चेक में डेट डाले और उसमे जिसको आपको यह चेक देना है उसका नाम लिख दें, और चेक में अमाउंट भर कर (अमाउंट को अंको व शब्दों दोनों में भरना है) अपने हस्ताक्षर कर दे। आपका चेक तैयार है।

इस चेक के पीछे आपको हस्ताक्षर नहीं करना है। अब आप यह चेक किसी को दे सकते है और वह इस चेक को ले जाकर बैंक से कैश करवा सकता है और आप भरे हुए चेक से किसी को भी चेक द्वारा भुगतान कर सकते है।

बेयरर चेक के लाभ क्या होते है ?

समय की बचत बेयरर चेक से पेमेंट जल्दी हो जाती है आप बैंक जाकर बैंक काउंटर से कैश प्राप्त कर सकते है, जिससे आपको पेमेंट के लिए ज्यादा समय नहीं लगता है।

पेमेंट करने का सरल तरीका – बेयरर चेक द्वारा आप सरलता से किसी भी व्यक्ति को पेमेंट कर सकते है, और व्यक्ति केवल चेक मात्र ही से बैंक से पैसे निकाल सकता है उसे किसी और दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है।

जल्दी पेमेंट – बेयरर चेक द्वारा आप कैश बैंक से तुरंत बैंक जाने पर प्राप्त कर सकते हो, इसके लिए आपको बैंक के दो या तीन दिन के समय का इंतज़ार नहीं करना होता है। बेयरर चेक द्वारा आपको जल्दी पेमेंट बैंक द्वारा मिल जाती है।

बेयरर चेक के नुकसान क्या होते है?

यह असुरक्षित होता है – बेयरर चेक द्वारा पेमेंट करना असुरक्षित होता है, इसमें फ्रॉड होने की सम्भावना का डर  रहता है और इसके खोने का भी डर बना रहता है।

जोखिम – बेयरर चेक द्वारा पेमेंट होने पर यह चेक जोखिम भरा होता है, यदि यह चेक आपसे कहीं गिर गया या खो गया तो इस चेक द्वारा कोई भी व्यक्ति पेमेंट बैंक से निकाल सकता है। इसलिए यह चेक थोड़ा रिस्की होता है।

टेंशन से भरा – यह चेक, चेक प्राप्त करने वाले व्यक्ति के लिए टेंशन से भरा होता है क्यूंकि चेक को बैंक में जमा न करने तक उसको इस चेक के खोने का डर बना  रहता है जिससे उसे बड़ा ही नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दोस्तों उम्मीद है आपको बेयरर चेक से सम्बन्धित आपके सभी सवालों का जवाब  हमारे इस आर्टिकल में मिल गया होगा। बेयरर मतलब ले जाने वाला कोई भी व्यक्ति चेक को बैंक ले जा सकता है और इससे पेमेंट निकाल सकता है।

दोस्तों चेक से सम्बंधित अपने सभी सवालो के लिए हमारे अन्य चेक से सम्बंधित आर्टिकल को पढ़े।

यह भी पढ़े

Cancelled Cheque क्या होता है? कैंसिल चेक कैसे बनाया जाता है?

क्रॉस्ड चेक क्या होता है? क्रॉस्ड चेक कैसे बनता है?

ओपन चेक क्या होता है? ओपन चेक कैसे बनता है?

आर्डर चेक क्या होता है? आर्डर चेक कैसे बनता है?

चेक बाउंस के नए नियम क्या होते है?

सेल्फ चेक क्या होता है? सेल्फ चेक कैसे भरे?

पोस्ट डेटेड चेक क्या होता है? पोस्ट डेटेड चेक कैसे बनता है?

साधारण मूल्य उच्च, मूल्य और उपहार चेक क्या होते है?

Authored By Prabha Sharma
Hello, My name is Prabha Sharma and I am the author of BankMadad.com. I graduated from Delhi University and I love writing about banking and finance.

Leave a Comment