क्या आप भी जानना चाहते है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट कैसे खोले। तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खोले।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऑनलाइन अकाउंट खोलने के अनुमति देता है। आप घर बैठ आसानी से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खोल सकते है। केवल फुल केवाईसी कराने के लिए आपको ब्रांच जाना होगा। जो कि आप एक साल में कभी भी करा सकते है।
इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे 7 चरणों को पूरा करके बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खोले। तो इसे जानने के लिए आपको यह आर्टिकल शुरू से अंत तक पूरा पढ़ना है।
7 आसान स्टेप्स से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खोले।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में बैंक Bank of Maharashtra लिखकर सर्च करना है और फिर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
अब आपको निचे Online SB Account पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपसे आपकी लोकेशन की परमिशन मांगी जाएगी। जिसे आपको allow करना है। इसके बाद आपको यहाँ पर अपनी भाषा को चुनना है। आप हिंदी या इंग्लिश में से कोई भी चुन सकते है। इसके बाद आपको next पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपनी नज़दीकी ब्रांच को चुनना है और फिर next पर क्लिक करना है। अगर आप किसी अन्य ब्रांच में अकाउंट खोलना चाहते है तो आपको others पर क्लिक करके अपनी ब्रांच सेलेक्ट करनी है।
अब आपको अपनी डिटेल डालना शुरू करना है। आप आसान से 7 स्टेप्स को पूरा करके बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खोल सकते है।
Registration
सबसे पहले आपको टाइटल सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको अपना नाम लिखना है और फिर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालनी है। इसके बाद आपको निचे दिए तीनो बॉक्स पर टिक करके next पर क्लिक करना है।
OTP
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर जो आपने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खुलवाने के लिए दिया है उस पर एक ओटीपी आएगा। आपको यहाँ पर ओटीपी डालना है और फिर next पर क्लिक करना है।
Document Verification
अब आपको अपने पैन कार्ड की फोटो अपलोड करनी है। ध्यान रहे फोटो साफ हो और इसका साइज 500 KB से ज्यादा न हो। फोटो अपलोड करने के बाद आपको निचे अपना पैन नंबर डालना है। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना है और फिर verify पर क्लिक करना है।
Address Verification
अब आपको अपना एड्रेस डालना है। इसके लिए आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। Principal Address और Communication Address
आपको प्रिंसिपल एड्रेस के सामने drop down पर क्लिक करना है और फिर अपना एड्रेस भरना शुरू करना है। सबसे पहले आपको अपने घर का पता डालना है। इसके बाद आपको अपना देश, राज्य, जिला और शहर डालना है। इसके बाद आपको अपना पिनकोड डालना है।
डॉक्यूमेंट टाइप में आपको अपने डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करना है जिसे आप एड्रेस प्रूफ के लिए देना चाहते है। इसके बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट का नंबर डालना है और फिर उसकी एक्सपायरी डेट डालनी है। इसके बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट की सामने और पीछे की फोटो को अपलोड करना है।
इसके बाद आपके पूछा जाएगा की क्या आपका प्रिंसिपल एड्रेस और कम्युनिकेशन एड्रेस एक ही है या अलग अलग है। अगर आपका एक ही एड्रेस है तो आपको निचे दिए बॉक्स पर टिक करना है। नहीं तो आपको अपना कम्युनिकेशन एड्रेस डालना है और फिर next पर क्लिक करना है।
Personal Detail
इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल भरनी है। सबसे पहले आपको अपना जेंडर सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको अपना marital स्टेटस बताना है की आप कुंवारे है या फिर शादी शुदा है। इसके बाद आपको अपना धर्म बताना है। इसके बाद आपको अपनी शिक्षा की जानकारी देनी है।
इसके बाद occupation में आपको आना व्यवसाय बताना है और annual income में आपको अपनी वार्षिक आय बतानी है। इसके बाद आपको अपने पिता का और फिर अपनी माता का नाम बताना है। इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि डालनी है और फिर टर्म एंड कंडीशन को accept करना है। इसके बाद आपको अपना सिग्नेचर अपलोड करने है और फिर next पर क्लिक करना है।
Nominee Details
अब आपको नॉमिनी डिटेल डालनी है। सबसे पहले आपको नॉमिनी का टाइटल डालना है। इसके बाद आपको अपने नॉमिनी का नाम लिखना है और फिर आपका उसके साथ रिश्ता बताना है। इसके बाद आपको अपने नॉमिनी की उम्र डालनी है।
इसके बाद nominee address को स्क्रोल डाउन करके आपको अपने नॉमिनी का एड्रेस डालना है। सबसे पहले नॉमिनी के घर का पता लिखना है। इसके बाद आपको देश, राज्य, जिला और फिर शहर डालना है। इसके बाद आपको पिनकोड डालना है और फिर next पर क्लिक करना है। Meaning of Nominee in Hindi
Selfie Authentication
अब आपको अपनी सेल्फी लेनी है। फोटो क्लिक करने के लिए सबसे पहले आपको कैमरा permission को allow करना है। इसके बाद
आपको इस गोल सर्किल में अपने चेहरे को लाना है और फिर take a picture पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको authenticate picture पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपका बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खुल जाएगा। जैसे आप इमेज में देख सकते है की Congratulations, your account has been opened successfully का मैसेज आ गया है।
यहाँ पर आपको तुरंत कस्टमर आईडी और अकाउंट नंबर मिल जाएगा। अगर आप चाहे तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के लिए आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Note: यह एक आधार ओटीपी अकाउंट है तो आपको 12 महीने के अंदर अंदर इस अकाउंट की फुल केवाईसी करनी होगी। अगर आपने 12 महीने तक इसकी फुल केवाईसी नहीं कराई तो यह अकाउंट बंद हो जाएगा।
फुल केवाईसी कराने के लिए आप बैंक ऑफ महाराष्ट्र की अपनी ब्रांच में जा सकते है। फुल केवाईसी कराने के बाद यह पूरी तरह से सामान्य खाता हो जाएगा।
केवाईसी की जानकारी हिंदी में
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। और आप समझ गए होंगे। कि कैसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अकाउंट खोले। अगर अब भी आपको अकाउंट खोलने में किसी भी तरह कि कोई दिक्कत आ रही हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैलेंस चेक नंबर
Sir please account opan new p
Saving account